जब सरकार न सुने तो आवाज और ऊंची करनी होती है छात्रों से राहुल गांधी की अपील कोटा से देशभर में गूंजेगी आवाज
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता लाने, पेपर लीक की समस्या को जड़ से खत्म करने और शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान पर ध्यान केंद्रित करेगा.