रेलवे को भारी पड़ गई लेटलतीफी 8 घंटे लेट हुई ट्रेन तो सीधे कोर्ट पहुंच गया शख्स मिला मोटा मुआवजा
रेलवे को भारी पड़ गई लेटलतीफी 8 घंटे लेट हुई ट्रेन तो सीधे कोर्ट पहुंच गया शख्स मिला मोटा मुआवजा
Train Delay Compensation: झारखंड के एक यात्री के लिए ट्रेन की 8 घंटे 48 मिनट की देरी रेलवे पर भारी पड़ गई. टाटानगर से संबलपुर जा रहे संजय कुमार की इस्पात एक्सप्रेस तय समय से 528 मिनट देर से पहुंची. यात्री ने शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए रेलवे से 4.5 लाख रुपये मुआवजा मांगा था. जिला उपभोक्ता आयोग ने शिकायत को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए रेलवे को 30 हजार रुपये मुआवजा और 5 हजार रुपये मुकदमे के खर्च के तौर पर देने का आदेश दिया.