President Election 2022: NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी रांची सांसदों-विधायकों से मांगेंगी समर्थन

President Election: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची आने पर एनडीए के मतदाता सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगी. वो सुबह 11 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रांची आएंगी और बैठक करने के बाद शाम को साढ़े चार बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगी

President Election 2022: NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी रांची सांसदों-विधायकों से मांगेंगी समर्थन
रांची. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) आएंगी. वो यहां राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) में एनडीए के मतदाता सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को बताया कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चार जुलाई को सुबह 11 बजे विशेष विमान से दिल्ली से रांची आएंगी. उन्होंने बताया कि रांची आने पर हवाई अड्डे पर द्रौपदी मुर्मू का बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज, नृत्य एवं संगीत के साथ स्वागत किया जाएगा. रांची एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुंचेगा जहां वो एनडीए के द्वारा आयोजित सांसदों और विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगी. इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, एनडीए की सहयोगी आल झारखंउ स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के प्रमुख सुदेश महतो और झारखंड से बीजेपी के 11 लोकसभा सांसद शामिल होंगे. इसके अलावा, बैठक में आजसू के लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, राज्य से बीजेपी के तीन राज्यसभा सांसद, बीजेपी के झारखंड के 26 विधायक और निर्दलीय विधायक अमित यादव भी शामिल होंगे. दीपक प्रकाश ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू शाम साढ़े चार बजे विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगी. वहीं, झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन के मुख्य दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अभी तक राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. हालांकि गठबंधन के दूसरे सहयोगी कांग्रेस और आरजेडी ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देने की घोषण कर रखी है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने फिलहाल सोमवार को द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन या जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन की मुलाकात के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है. बता दें कि देश के सोलहवें राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है. (भाषा से इनपुट) ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Draupadi murmu, Jharkhand news, Jharkhand Politics, Presidential election 2022FIRST PUBLISHED : July 03, 2022, 22:41 IST