अमरनाथ यात्रा पर लगा विराम अब अगले साल होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन जानें कब होगा पवित्र ‘छड़ी मुबारक’ पूजन
अमरनाथ यात्रा 2026 पर 9 अगस्त से विराम लग गया है. ट्रैक की मरम्मत, जरूरी रखरखाव और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए चंदनवाड़ी और बालटाल दोनों मार्गों से श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है. इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं.