MP-MLA कोर्ट आखिर है क्या क्या एक केस से छिन सकती है नेता की कुर्सी

MP-MLA Court Explained: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई MP या MLA किसी आपराधिक मामले में फंस जाए तो उसका केस कैसे चलता है? और क्या सिर्फ केस चलने से ही उसकी कुर्सी पर खतरा आ जाता है? इसी पूरे सिस्टम को समझने के लिए देश में बनाए गए हैं MP-MLA स्पेशल कोर्ट। इस वीडियो में हम आसान भाषा में समझाते हैं कि MP-MLA कोर्ट क्या होते हैं, इन्हें क्यों बनाया गया, और सुप्रीम कोर्ट ने इनके गठन की जरूरत क्यों महसूस की. Section 8 के तहत कौन-कौन से अपराध आते हैं जिनमें तुरंत अयोग्यता (disqualification) हो सकती है, यह भी हम विस्तार से समझाते हैं. इसके अलावा इन स्पेशल कोर्ट्स की कार्यप्रणाली, तेज़ ट्रायल का महत्व और सिस्टम में आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की गई है. आज के समय में जब राजनीति में क्रिमिनल मामलों की चर्चा बढ़ रही है, तब यह समझना बहुत जरूरी हो जाता है कि कानून इन मामलों से कैसे निपटता है. अगर आप जानना चाहते हैं कि हमारे लोकतंत्र में न्याय और राजनीति कैसे साथ चलते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए है.

MP-MLA कोर्ट आखिर है क्या क्या एक केस से छिन सकती है नेता की कुर्सी