सापुतारा झील में बोट से कूदा पर्यटक नाव पलटने का मंडराया खतरा पुलिस ने लिया हिरासत में

गुजरात के डांग जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन सापुतारा की सर्पगंगा झील में बोटिंग के दौरान एक पर्यटक के अचानक झील में कूदने से अफरा-तफरी मच गई. यह घटना उसी दिन हुई, जब जिला प्रशासन ने झरनों, नदियों और जलाशयों के पास जाने पर प्रतिबंध का आदेश जारी किया था. वायरल वीडियो में व्यक्ति दोबारा नाव पर चढ़ता दिखाई देता है, जिससे नाव पलटने का खतरा पैदा हो गया था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को हिरासत में लिया.

सापुतारा झील में बोट से कूदा पर्यटक नाव पलटने का मंडराया खतरा पुलिस ने लिया हिरासत में