सड़क पर हत्यारोपियों का इलाज! पुणे पुलिस ने गाड़ी से बांधकर निकाला जुलूस महिला ने बरसाईं चप्पलें
सड़क पर हत्यारोपियों का इलाज! पुणे पुलिस ने गाड़ी से बांधकर निकाला जुलूस महिला ने बरसाईं चप्पलें
Pune News: पुणे के कात्रज इलाके में दिनदहाड़े बीच सड़क पर कुछ आरोपियों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नृशंस हत्या कर दी. वारदात के बाद एक्शन में आई पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. जनता के दिल से अपराधियों का खौफ खत्म करने और कानून का डर बैठाने के लिए पुलिस ने तीनों आरोपियों का इलाज सड़क पर करने की ठान ली. जिसके बाद, तीनों आरापियों को पुलिस एसयूवी के बोनट में बैठाकर रस्सियों से बांध दिया गया. इसके बाद, इनका जुलूस इलाके में निकाला गया. इसी बची एक महिला अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाई और उसने आरोपियों को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने किसी तरह महिला को काबू किया और तीनों आरोपियों को पुलिस स्टेशन लेकर चली गई. देखिए पुणे पुलिस के इस बड़े एक्शन का पूरा वीडियो.