थैंक्यू फ्रेंड्स इंस्ट्राग्राम पर पीएम मोदी का Pookie अवतार GenZ के लिए पोस्ट किया नया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए सीधे देशवासियों और अपने प्रशंसकों से संवाद साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंस्टाग्राम पर अनोखा Pookie अवतार देखने को मिला. आधी रात GenZ अंदाज में थैंक्यू फ्रेंड्स कहते हुए नया वीडियो पोस्ट कर पीएम ने युवाओं का दिल जीत लिया. देर रात जारी किए गए इस खास वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने बेहद गर्मजोशी के साथ लोगों का आभार व्यक्त किया. वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, "थैंक यू फ्रेंड्स! कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया. मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए थैंक्स टू एव्रीबॉडी. यह आपका प्यार ऐसे ही बना रहेगा, तो हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा. थैंक यू, थैंक यू दोस्तों." प्रधानमंत्री का यह दोस्ताना अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आमतौर पर आधिकारिक बयानों और रैलियों में नजर आने वाले पीएम मोदी का यह सहज और संवादपरक रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है. डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सीधे जनता से जुड़ने की यह पहल उनके समर्थकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत बना रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए सीधे देशवासियों और अपने प्रशंसकों से संवाद साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंस्टाग्राम पर अनोखा Pookie अवतार देखने को मिला. आधी रात GenZ अंदाज में थैंक्यू फ्रेंड्स कहते हुए नया वीडियो पोस्ट कर पीएम ने युवाओं का दिल जीत लिया. देर रात जारी किए गए इस खास वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने बेहद गर्मजोशी के साथ लोगों का आभार व्यक्त किया. वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, "थैंक यू फ्रेंड्स! कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया. मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए थैंक्स टू एव्रीबॉडी. यह आपका प्यार ऐसे ही बना रहेगा, तो हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा. थैंक यू, थैंक यू दोस्तों." प्रधानमंत्री का यह दोस्ताना अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आमतौर पर आधिकारिक बयानों और रैलियों में नजर आने वाले पीएम मोदी का यह सहज और संवादपरक रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है. डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सीधे जनता से जुड़ने की यह पहल उनके समर्थकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत बना रही है.

थैंक्यू फ्रेंड्स इंस्ट्राग्राम पर पीएम मोदी का Pookie अवतार GenZ के लिए पोस्ट किया नया वीडियो