पाकिस्तान का जहरीली साजिश बेनकाब बॉर्डर पर D कंपनी और ISI के सबूत थोक में मिले ड्रग्स और ड्रोन

Pakistan Drone News: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत की सरहद में जहर उतारा जा रहा है. न्यू ईयर से पहले भारत में ड्रग्स के नशे की सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पंजाब पुलिस और इन्टेलिजेन्स एजेंसीज की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान के कई शहरों में अत्याधुनिक हथियारों की फैक्टरी काम कर रही हैं. यहां पाकिस्तान के निशाने पर सबसे पहले वो युवा होते हैं जो लालच, डर या पैसों के जरिए इस सप्लाई लाइन का हिस्सा बनाए जाते हैं. खुफिया इनपुट बताते हैं कि तरनतारन और अमृतसर के 20 से ज्यादा गांव ऐसे हॉटस्पॉट बन चुके हैं जहां ड्रोन रिसीव करने से लेकर आगे की सप्लाई की जाती है. पूरा नेटवर्क एक्टिव रहता है. उसके बाद पाकिस्तान से आने वाली ड्रोन से हथियार और गोला बारूद की खेप इन्हीं गांवों के कुछ एजेंट तक पहुंचाई जाती है, जिसके बाद ये पंजाब के दूसरे शहरों और कई राज्यों तक पहुंच जाती हैं. वीडियो में पाकिस्तान ड्रोन से की जा रही साजिश का पूरा माजरा.

पाकिस्तान का जहरीली साजिश बेनकाब बॉर्डर पर D कंपनी और ISI के सबूत थोक में मिले ड्रग्स और ड्रोन