छाता निकाल लीजिए! 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट दिल्ली-NCR को भी जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

Monsoon Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मानसून अब रफ्तार पकड़ रहा है और 16 राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-NCR में लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं. 27 जून से 1 जुलाई के बीच हल्की बारिश, तेज हवाएं और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दायरा तेजी से बढ़ने की संभावना है. मध्य प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश में 29 जून के बाद मौसम पूरी तरह बदल सकता है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है. पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा जताया गया है. वहीं पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत में मानसून पहले से ही सक्रिय बना हुआ है.

छाता निकाल लीजिए! 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट दिल्ली-NCR को भी जल्द मिलेगी गर्मी से राहत