स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से पढ़वाया कलमा-फातिहा प्रबंधन के खिलाफ जमकर हुआ हंगामा
स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से पढ़वाया कलमा-फातिहा प्रबंधन के खिलाफ जमकर हुआ हंगामा
Hyderabad School Controversy: हैदराबाद के सैदाबाद में एक प्राइवेट स्कूल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि दूसरी क्लास में पढ़ने वाली एक हिंदू छात्रा से स्कूल में कलमा और फातिहा पढ़वाया गया. जैसे ही बच्ची ने घर जाकर इसकी जानकारी दी, परिवार वाले तुरंत स्कूल पहुंच गए. इसके बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची. सैदाबाद पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर स्कूल में क्या हुआ था और लगाए गए आरोप कितने सही हैं.