अमावस्या पर समंदर का रौद्र रूप दमन में उठीं 15 फीट तूफानी लहरें सेल्फी के लिए मौत से खेल रहे लोग
दमन में समंदर का खौफनाक रूप देखकर हर कोई हैरान है. अमावस्या के चलते नानी दमन के देवका बीच पर पानी में भारी करंट है. यहां 15 फीट तक ऊंची खतरनाक लहरें उठ रही हैं. इस डरावने नजारे को देखने टूरिस्ट्स की भारी भीड़ उमड़ रही है. लेकिन कई लोग जान जोखिम में डालकर लहरों के बीच सेल्फी ले रहे हैं. यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. समंदर के इस आक्रामक रूप को देखते हुए प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया है. अधिकारियों ने सभी टूरिस्ट्स और लोकल्स को पानी से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है. लहरों का यह करंट किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है.