बजट 2026 में आम आदमी को टैक्स में क्या मिला-VIDEO

Budget 2026 Tax Benefits: केंद्रीय बजट 2026 संसद में पेश हो चुका है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार टैक्स से लेकर रोजगार और विकास तक आम आदमी को केंद्र में रखने की कोशिश की है. नए इनकम टैक्स ढांचे में सीधे तौर पर बड़ी राहत भले सीमित दिखे, लेकिन सरकार का फोकस दीर्घकालिक फायदे पर है. शिक्षा, हेल्थ और स्किल डेवलपमेंट को मजबूत करने के लिए यूनिवर्सिटी और मेडिकल हब्स की घोषणा की गई है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसे सेक्टर्स पर बड़ा दांव लगाया गया है. 2047 तक टैक्स हॉलिडे और निवेश प्रोत्साहन से भारत को ग्लोबल टेक हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार का मानना है कि इन नीतियों से इनडायरेक्ट टैक्स बोझ घटेगा, नौकरियां बढ़ेंगी और आम आदमी की आय में इजाफा होगा. कुल मिलाकर बजट 2026 टैक्स राहत से ज्यादा इन्क्लूसिव ग्रोथ पर आधारित है.

बजट 2026 में आम आदमी को टैक्स में क्या मिला-VIDEO