Budget 2026 Expectations: 10 मिनट डिलीवरी के बाद क्या अब गिग वर्कर्स के लिए क्या लाएगा बजट
Budget 2026 Expectations: 10 मिनट डिलीवरी के बाद क्या अब गिग वर्कर्स के लिए क्या लाएगा बजट
भारत के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती अपनी अर्थव्यवस्था को वैश्विक उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखना है. इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री और सेमीकंडक्टर उत्पादन को मजबूती देना बेहद जरूरी माना जा रहा है. सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ मेटल्स की अहमियत को समझते हुए अमेरिका और चीन पहले ही इस सेक्टर में अपना दबदबा बना चुके हैं, ऐसे में भारत को भी तेजी से आगे बढ़ना होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को आयात पर निर्भरता कम करने के लिए नई ट्रेड डील्स पर गंभीरता से काम करना चाहिए. साथ ही गिग वर्कर्स और लेबर लॉज में सुधार को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, ताकि बदलते समय के हिसाब से रोजगार व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.पिछले बजट में जीएसटी सुधार और इंडिया-ईयू ट्रेड डील्स को लेकर जो फैसले लिए गए थे, अब उन्हें जमीन पर उतारने की जरूरत है. सरकार का फोकस इस बात पर है कि आम लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा पहुंचे, जिससे खपत बढ़े और निवेश को बढ़ावा मिले.