यूपी के इस शहर में 1 सितंबर से जमीन खरीदना हुआ महंगा बढ़ाए गए सर्किल रेट

जिला प्रशासन पिछले एक महीने से सर्किल रेट के लिए तैयारी कर रहा था. इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए थे, जिनके आधार पर सभी दरों का संकलन किया गया.

यूपी के इस शहर में 1 सितंबर से जमीन खरीदना हुआ महंगा बढ़ाए गए सर्किल रेट
पीयूष शर्मा/मुरादाबाद: जिला प्रशासन ने नई सर्किल रेट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है. नई दरें 1 सितंबर से लागू होंगी. इसके लिए 24 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं. सर्किल रेट में पिछली बार 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थी, लेकिन इस बार यह वृद्धि 15 से 25 प्रतिशत तक होने की संभावना है. जिला प्रशासन पिछले एक महीने से सर्किल रेट के लिए तैयारी कर रहा था. इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए थे, जिनके आधार पर सभी दरों का संकलन किया गया. संकलित आंकड़ों के अनुसार, सर्किल रेट में लगभग 18 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी जा रही है. 1 सितंबर से भूमि खरीदने वालों को अधिक मूल्य चुकाने के लिए तैयार रहना होगा, साथ ही होल्डिंग टैक्स भी अधिक हो सकता है. रेट की सूची जारी जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची जारी की गई. इसमें भूमि की मांग के अनुसार दरों में वृद्धि की गई है. जहां भूमि की मांग अधिक है, वहां वृद्धि दर भी अधिक रखी गई है. पुराने क्षेत्रों में, जहां भूमि क्रय-विक्रय की स्थिति सामान्य है, वहां बाजार मूल्य के अनुरूप ही वृद्धि प्रस्तावित की गई है. 24 अगस्त तक आपत्तियां प्राप्त होने के बाद इनका निस्तारण किया जाएगा, जिसके बाद सर्किल रेट को अंतिम रूप दिया जाएगा. नई और पुरानी दरें: गुवाहाटी चौराहा से अमरोहा गेट तक: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹1,04,000, प्रस्तावित ₹1,23,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹2,46,000, प्रस्तावित ₹2,90,000 अमरोहा गेट से मंडी चौकी तक: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹1,04,000, प्रस्तावित ₹1,23,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹2,46,000, प्रस्तावित ₹2,90,000 मंडी चौक से पान दरीबा तक: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹1,04,000, प्रस्तावित ₹1,23,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹2,46,000, प्रस्तावित ₹2,36,000 कोतवाली से कटरानाज अमरोहा गेट तक: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹98,000, प्रस्तावित ₹1,12,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹2,62,000, प्रस्तावित ₹2,99,000 गुरहट्टी से पीली कोठी तक: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹1,06,000, प्रस्तावित ₹1,25,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹2,12,000, प्रस्तावित ₹2,50,000 पीली कोठी से मधुबनी तक: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹97,000, प्रस्तावित ₹1,14,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹1,96,000, प्रस्तावित ₹2,31,000 रामगंगा विहार प्रथम, द्वितीय, आशियाना: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹92,000, प्रस्तावित ₹1,09,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹1,90,000, प्रस्तावित ₹2,24,000 मधुबनी से अगवानपुर फ्लावर तक: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹53,000, प्रस्तावित ₹63,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹1,04,000, प्रस्तावित ₹2,23,000 लोको सेड पुल से चौधरी चरण सिंह चौक तक: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹86,000, प्रस्तावित ₹1,01,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹1,74,000, प्रस्तावित ₹2,05,000 प्रभात मार्केट से कपूर कंपनी फव्वारा चौक: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹1,04,000, प्रस्तावित ₹1,23,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹2,00,000, प्रस्तावित ₹2,36,000 अगवानपुर: सामान्य भूमि: पुरानी दरें ₹37,000, प्रस्तावित ₹44,000 वाणिज्यिक: पुरानी दरें ₹1,04,000, प्रस्तावित ₹1,23,000 इन प्रस्तावित दरों पर आपत्तियां दर्ज कराने के बाद ही सर्किल रेट में की जाने वाली वृद्धि को अंतिम रूप दिया जाएगा. Tags: Local18, Property valueFIRST PUBLISHED : August 17, 2024, 09:06 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed