18 साल से कम उम्र वालों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगी लगाम सरकार ला सकती है नए नियम
18 साल से कम उम्र वालों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगी लगाम सरकार ला सकती है नए नियम
केंद्र सरकार 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर आईटी इंटरमीडियरी रूल्स में बदलाव की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, नए प्रावधानों में नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर पाबंदियां लगाने के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट भी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर चिंता जता चुका है. हालांकि, नए नियमों का अंतिम स्वरूप और उन्हें लागू करने का तरीका संशोधन के बाद ही साफ होगा.