हैदराबाद के अनिल कुमार चौहान: हिंदू होकर मस्जिदों में उकेरते हैं क़ुरआनी आयतें पढ़ते हैं नात-ए-पाक
हैदराबाद के अनिल कुमार चौहान: हिंदू होकर मस्जिदों में उकेरते हैं क़ुरआनी आयतें पढ़ते हैं नात-ए-पाक
Hyderabad Anil Kumar Chouhan: हैदराबाद के अनिल कुमार चौहान गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनूठी मिसाल हैं. हिंदू होकर भी वे पिछले 30 सालों से मस्जिदों और दरगाहों में क़ुरआनी आयतों की अरबी कैलीग्राफी कर रहे हैं. वे अब तक 100 से अधिक मस्जिदों में यह मुक़द्दस काम कर चुके हैं. एक साधारण साइनबोर्ड पेंटर से शुरुआत करने वाले अनिल ने बाकायदा उस्तादों से अरबी लिपि सीखी. इतना ही नहीं, वे धार्मिक महफ़िलों में बेहद अदब से नात-ए-पाक भी पढ़ते हैं. अनिल मंदिरों में चित्र बनाने के साथ-साथ मस्जिदों में भी पूरी श्रद्धा से काम करते हैं.