गृहमंत्री ने इतनी गड़बड की पर अब मुंह नहीं खोल रहे राज्‍यसभा में खरगे बोले- किसी ने टांका लगा दिया है क्या

Mallikarjun Kharge Anti Paper Leak Bill: राज्यसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सिर्फ जनता के गुस्से को शांत करने के लिए कानून ला रही है. खरगे ने गृह मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी उन्होंने चुप्पी साध रखी है. छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सरकार से जवाब मांगा और कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए मजबूत कानून की जरूरत है.

गृहमंत्री ने इतनी गड़बड की पर अब मुंह नहीं खोल रहे राज्‍यसभा में खरगे बोले- किसी ने टांका लगा दिया है क्या