आंखें नहीं हटेगी नाम सुनकर लोग समझते हैं खाने की चीज! लेकिन रायता हिल्स बन चुका है पर्यटकों का नया ठिकाना

Rayta Hills Udaipur: उदयपुर अपनी झीलों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन अब रायता हिल्स भी तेजी से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इसका नाम सुनकर कई लोग इसे खाने की किसी चीज से जोड़ लेते हैं, जबकि वास्तव में यह अरावली की गोद में बसा एक खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है. यहां से दिखाई देने वाले पहाड़ों, हरियाली और मनमोहक दृश्यों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. विशेष रूप से मानसून के मौसम में रायता हिल्स की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है, जब चारों ओर हरियाली और बादलों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. यह स्थान फोटोग्राफी, ट्रैकिंग और प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए बेहतरीन माना जाता है.

आंखें नहीं हटेगी नाम सुनकर लोग समझते हैं खाने की चीज! लेकिन रायता हिल्स बन चुका है पर्यटकों का नया ठिकाना