आम का बाग लगाने से पहले जान लें यह सीक्रेट! एक गलती पड़ सकती है भारी सूख सकता है पूरा पौधा
आम का बाग लगाने से पहले जान लें यह सीक्रेट! एक गलती पड़ सकती है भारी सूख सकता है पूरा पौधा
आम का नया बाग लगाने से पहले गड्ढे की सही तैयारी करना बेहद जरूरी है. कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर की उद्यान वैज्ञानिक संचिता घोष के अनुसार, 1×1×1 मीटर का गड्ढा तैयार कर उसे 15 से 20 दिनों तक धूप में खुला छोड़ना चाहिए. इस प्रक्रिया (सॉइल सोलराइजेशन) से मिट्टी में मौजूद हानिकारक कीट, फंगस और बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिससे पौधे के सूखने का खतरा कम हो जाता है. इसके बाद ऊपरी उपजाऊ मिट्टी में गोबर की सड़ी खाद और थिमेट पाउडर मिलाकर गड्ढा भरें. सही दूरी और वैज्ञानिक तरीके से रोपाई करने पर आम का बाग स्वस्थ और अधिक उत्पादक बनता है.