बरसात में बनाएं छत्तीसगढ़ की पारंपरिक मूली भाजी और दाल देसी तड़के से बढ़ जाएगा स्वाद
छत्तीसगढ़ के कई घरों में मूली भाजी और दाल की सब्जी जरूर बनाई जाती है. स्वाद में लाजवाब यह देसी सब्जी चावल और रोटी दोनों के साथ खूब पसंद की जाती है.इसे बनाना भी बेहद आसान है. मूली भाजी को साफ कर काटने के बाद दाल के साथ कुकर में पकाया जाता है और फिर मिर्च, लहसुन व जीरे के तड़के के साथ तैयार किया जाता है.