बारिश में पकौड़ों की जगह खाएं बेसन का चीला मिनटों में तैयार होगा हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
रसोईया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि बेसन का चीला सुबह के नाश्ते के लिए सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी में से एक है. बेसन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। यही वजह है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा डिश मानी जाती है.