धरती से 400 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में पानी से कौन सी दवा बना रहे भारतीय मूल के एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन
Astronaut Anil Menon on ISS: भारतीय मूल के नासा एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन इन दिनों इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं. वहां उन्होंने जेसिका के साथ एक बड़ा एक्सपेरिमेंट शुरू किया है. वो पीने के पानी को मेडिकल ग्रेड आईवी फ्लूइड में बदल रहे हैं. यह प्रयोग भविष्य के मार्स मिशन के लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि वहां मेडिकल सप्लाई भेजना काफी मुश्किल होगा. इस तकनीक से धरती पर भी आपदा के समय काफी मदद मिलेगी.