बेहोशी की इस दवा का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें क्यों ISA ने देशभर के डॉक्टरों को दिए निर्देश
इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स ने देशभर के डॉक्टरों को थेमिस की ब्यूपिवकेन दवा के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने के लिए लिखा है. आईएसए ने स्पाइनल एनेस्थीसिया में गंभीर घटनाओं के बाद इसके इस्तेमाल पर तुरंत रोक की सलाह दी है. साथ ही जांच पूरी होने तक उपयोग न करने को कहा गया है