आकर कोई जांच कर ले एथनॉल फैक्ट्री की वजह से भीषण प्रदूषण वाले दावे को UDPL ने दी खुली चुनौती
मेघालय के बर्नीहाट के एथनॉल प्लांट के बारे में प्रदूषण फैलाने के दावे वाले कथित वायरल वीडियो को UDPL ने खारिज कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि चिमनी से धुआं नहीं भाप निकलती है. इस प्लांट में सभी पर्यावरण मानकों का पालन होता है.