बच्चों के पेट दर्द को हल्के में न लें ये 5 गंभीर लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांचडॉक्टर ने दी सलाह
बच्चे का पेट बार-बार दर्द करता है, तो इसे सिर्फ गैस समझकर नजरअंदाज न करें. विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादातर मामलों में इसकी वजह कब्ज होती है, लेकिन संक्रमण, फूड एलर्जी, पेशाब का संक्रमण या आंतों की बीमारी भी कारण बन सकती है. तेज बुखार, उल्टी, वजन घटना या शौच में खून जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं.