कभी हैदराबाद की गलियों तक था सीमित आज दुनिया में मशहूर! जानिए 106 साल पुराने ज़िंदा तिलिस्मात की सफलता का राज
कभी हैदराबाद की गलियों तक था सीमित आज दुनिया में मशहूर! जानिए 106 साल पुराने ज़िंदा तिलिस्मात की सफलता का राज
Health Tips: करीब 106 साल पहले शुरू हुआ ज़िंदा तिलिस्मात आज भी देश-विदेश में अपनी खास पहचान बनाए हुए है. हैदराबाद से शुरू हुआ यह पारंपरिक यूनानी हर्बल फॉर्मूला समय के साथ एक भरोसेमंद नाम बन गया. सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, बदन दर्द, हल्की पेट संबंधी समस्याओं और सामान्य असुविधाओं में लोग वर्षों से इसका उपयोग करते आ रहे हैं. पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा यह उत्पाद अपने पारंपरिक निर्माण और बहुउपयोगी पहचान के कारण आज भी लोकप्रिय है. स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ यह ब्रांड अब वैश्विक बाजार तक अपनी पहुंच बना चुका है. हालांकि किसी भी हर्बल या पारंपरिक औषधि का उपयोग करने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना उचित रहता है, विशेष रूप से यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है.