अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन कठुआ में जैश आतंकियों का मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार
अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन कठुआ में जैश आतंकियों का मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार
Jammu Kashmir Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कठुआ पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का कथित मददगार और ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) मोहम्मद लतीफ उर्फ हाजी लतीफ को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, उसने जैश कमांडर उस्मान को पनाह देने के साथ-साथ 10 से अधिक आतंकियों की अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए भारत में घुसपैठ कराने में मदद की थी.