Aishwarya Ganapathi: एक ही चट्टान से तराशी 30 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा 900 साल बाद भी दिखती है भव्यता
Aishwarya Ganapathi: तेलंगाना के आवांचा गांव में खेतों के बीच टीन शेड के नीचे विराजमान ऐश्वर्य गणपति की करीब 900 साल पुरानी विशाल प्रतिमा बेहद खास है. करीब 30 फीट ऊंची यह गणेश प्रतिमा एक ही प्राकृतिक ग्रेनाइट शिला को तराशकर बनाई गई है. 12वीं शताब्दी की इस ऐतिहासिक प्रतिमा का संबंध पश्चिमी चालुक्य काल से माना जाता है.