कल का मौसम 25 जुलाई: गुजरात से उत्‍तराखंड तक आफत 7 शहरों में चक्रवाती तूफान का खतरा जानें अपने इलाके का मौसम

Kal Ka Mausam 25 July 2026: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. गुजरात और उत्तराखंड में अति भारी बारिश और लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं. असम, ओडिशा और महाराष्ट्र में भी मूसलाधार बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है, जबकि बिहार में हल्की बूंदाबांदी और उमस रहेगी। तटीय क्षेत्रों में 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

कल का मौसम 25 जुलाई: गुजरात से उत्‍तराखंड तक आफत 7 शहरों में चक्रवाती तूफान का खतरा जानें अपने इलाके का मौसम