1983 में शुरू हुई थी नाग की कहानी अब जाकर बना भारत का स्वदेशी टैंक किलर DRD0 के झटके से सदमे में चीन-पाकिस्तान
1983 में शुरू हुई थी नाग की कहानी अब जाकर बना भारत का स्वदेशी टैंक किलर DRD0 के झटके से सदमे में चीन-पाकिस्तान
1983 में शुरू हुई भारत की नाग मिसाइल की कहानी करीब चार दशक बाद नाग एमके-2 तक पहुंच चुकी है. इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शुरू हुई इस जर्नी में भारत ने सिर्फ एक एंटी-टैंक मिसाइल विकसित नहीं की, बल्कि सीकर, गाइडेंस, इमेज प्रोसेसिंग, प्रोपल्शन, वॉरहेड और लॉन्चर जैसी कई क्रिटिकल टेक्नोलॉजी को इस मिशन में शामिल किया गया. 2017 के डेवलपमेंट ट्रायल्स से लेकर 2019 के पोखरण यूजर ट्रायल्स और 2020 के फाइनल यूजर ट्रायल तक नाग ने कई अहम पड़ाव पार किए. जनवरी 2025 में नाग एमके-2 और नए मिसाइल कैरियर के फील्ड इवैल्यूएशन ट्रायल्स ने इस लंबी कहानी को एक नए चरण तक पहुंचाया. आइए जानें 42 पहले शुरू हुए नाग मिसाइल के इस सफर की पूरी कहानी...