शांति हमारी ताकत है कमजोरी नहीं: राजनाथ सिंह ने दुनिया को समझाया नए भारत का दम पाकिस्तान को दिखाई लाल आंख
शांति हमारी ताकत है कमजोरी नहीं: राजनाथ सिंह ने दुनिया को समझाया नए भारत का दम पाकिस्तान को दिखाई लाल आंख
भारत की रक्षा और विदेश नीति के कड़े तेवर साफ करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्कों और दुनिया को स्पष्ट संदेश दे दिया है. उन्होंने कहा कि भारत शांति और संवाद का समर्थक जरूर है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. राजनाथ सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कोई देश भारत के खिलाफ आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति का हथियार बनाएगा, तो बातचीत की मेज पर आने की हर गुंजाइश खत्म हो जाती है.