जहानाबाद के युवाओं के लिए बड़ा मौका! शिक्षकों के 20 पदों पर होगी भर्ती यहां तुरंत करें आवेदन
Jehanabad Job Camp: जहानाबाद जिले में बेरोजगार यूथ के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग से एक बार फिर जॉब कैंप का आयोजन होने जा रहा है. यह रोजगार कैंप 14 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा. नौकरी की तलाश में जुटे इच्छुक व्यक्ति यहां दस्तावेज के साथ पहुंचकर इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं.