मेरे पिता की लिंचिंग होने वाली थी जंतर-मंतर हिंसा में घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिजनों का छलका दर्द
Jantar Mantar Violence News: जंतर-मंतर हिंसा मामले में घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई है. एक पुलिस अधिकारी की बेटी ने दावा किया कि उसके पिता को भीड़ ने घेर लिया था और वह गंभीर रूप से घायल हुए. परिवारों ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ और उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ. प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिजनों ने कहा कि पुलिसकर्मी भी परिवारों के सदस्य होते हैं और उनकी मुश्किलों पर भी चर्चा होनी चाहिए. इस पूरे मामले में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के अलग-अलग पक्ष सामने आए हैं.