352 करोड़ की सौगात के बीच चमका बहराइच का गोपाल गुप्ता सीएम योगी ने जाना हाल अधिकारी को दिए मदद के निर्देश

​बहराइच शहर के मोहल्ला बशीरगंज के रहने वाले​गोपाल गुप्ता ने लगभग 15 वर्ष पूर्व अपने इस बिजनेस की शुरुआत एक छोटे स्तर से की थी. सालों की लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने अपने काम को इस मुकाम तक पहुंचाया कि आज सूबे के मुखिया भी उनके मुरीद हैं. ​मुख्यमंत्री कार्यालय से मिल चुकी है तारीफ ​यह पहली बार नहीं है जब गोपाल जी के काम को सराहा गया है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें आधिकारिक प्रशस्ति पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें सीएम योगी ने उनके इस हुनर और उद्यमशीलता की जमकर तारीफ की थी. ​प्रदर्शनी में हुई इस ताजा मुलाकात और सीएम योगी के निर्देशों के बाद गोपाल गुप्ता के साथ-साथ बशीरगंज के स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है.

352 करोड़ की सौगात के बीच चमका बहराइच का गोपाल गुप्ता सीएम योगी ने जाना हाल अधिकारी को दिए मदद के निर्देश