क्‍या राहुल गांधी कर रहे हैं प्र‍ियंका गांधी की लॉन्‍च‍िंग की तैयारी

Priyanka Gandhi Political Career: प्रियंका गांधी को वर्तमान में कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी दी हुई है. प्रियंका गांधी ने पहली बार 2004 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में भाग लिया था. उन्होंने एक दर्जन से अधिक रैलियां की थीं.

क्‍या राहुल गांधी कर रहे हैं प्र‍ियंका गांधी की लॉन्‍च‍िंग की तैयारी
11 जून को रायबरेली में आभार सभा को संबोधित करते हुए यहां के नवनिर्वाचित सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-3 लाख वोट से चुनाव हार जाते. राहुल के इस बयान के बाद से राजनीतिक हलकों में एक नई चर्चा चल पड़ी है कि राहुल गांधी ने ऐसा कहकर क्या प्रियंका गांधी की राजनीति में लॉन्चिंग की तरफ इशारा किया है. प्रियंका गांधी के बारे में राजनीतिक पंडितों का कहना है कि कांग्रेस अब प्रियंका के राजनीतिक लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है. क्योंकि प्रियंका जनता में राहुल गांधी से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं. वे बड़े ही सधे हुए शब्दों में भाषण देती हैं, कहीं गलत बयानी नहीं करतीं. इसलिए अगर वे राजनीति में आती हैं तो उसका प्रभाव दूर तलक पड़ेगा. बहुत से लोगों का मानना है कि प्रियंका गांधी में उनकी दादी इंदिरा गांधी की झलक दिखलाई पड़ती है. देश की जनता प्रियंका के अंदर इंदिरा को देखती है, इसलिए उन्हें पसंद करती है. हालांकि, पिछले दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनावों से पहले यह चर्चा आम थी कि इस बार प्रियंका गांधी भी चुनाव लड़ेंगी. उनके रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी. लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा. प्रियंका गांधी इस चुनाव में सक्रीय भूमिका में देखी गईं. वे लगातार चुनावी सभाएं कर रही थीं. ऐसा नहीं है कि प्रियंका ने पहली बार चुनाव प्रचार किया हो, वे पिछले 25 सालों से निरंतर चुनावों में अपने भाई और मां की सीट पर चुनाव प्रचार करती आ रही हैं. हालांकि, कुछ जानकारों का यहां तक दावा है कि प्रियंका गांधी को खुद गांधी परिवार राजनीति में आने से रोक रही है. नहीं तो इतना समय बीतने के बाद भी प्रियंका को कभी टिकट क्यों नहीं दिया गया. क्योंकि लोकसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद कहा था कि प्रियंका को बनारस से चुनाव लड़ना चाहिए. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रियंका को चुनाव लड़ाने की बात मंचों पर कई बार उठाई. लेकिन हर आवाज को अनसुना कर दिया गया. प्रियंका गांधी वाड्रा ने औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया जब उन्हें 23 जनवरी, 2019 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया. 11 सितंबर, 2020 को उन्हें पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया. प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा गया. उन्होंने 23 अक्टूबर. 2021 को बाराबंकी से पार्टी का अभियान शुरू किया. प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1971 को हुआ था. नई दिल्ली के मॉर्डन स्कूल और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी में उनकी शुरूआती शिक्षा हुई. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से साइकोलॉजी में स्नातक किया है. प्रियंका ने बौद्ध अध्ययन (Buddhist studies) में मास्टर किया है. प्रियंका गांधी की शादी दिल्ली के बड़े कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से हुई है और उनके दो बच्चे हैं. Tags: Congress, Priyanka gandhi, Rahul gandhiFIRST PUBLISHED : June 12, 2024, 14:31 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed