जम्मू-कश्मीर: राजौरी में पाकिस्तान की दस्तक से अलर्ट हुईं एजेंसियां जंगल में मिला PIA लिखा गुब्बारा
सीमा पार से जारी नापाक साजिशों और संदिग्ध हरकतों के बीच जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिले के तेरियाठ इलाके के घने जंगलों में हवाई जहाज के आकार का एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से स्थानीय लोगों और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. इस सफेद और हरे रंग के गुब्बारे पर अंग्रेजी में PIA लिखा हुआ था.