बलोच विद्रोहियों ने चटाई धूल तो भारत पर किचड़ उछालने लगा पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कसकर रगड़ दिया
बलोच विद्रोहियों ने चटाई धूल तो भारत पर किचड़ उछालने लगा पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कसकर रगड़ दिया
बलूचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शनिवार को बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार हमले किए, जिनमें पाकिस्तानी सेना, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और आतंकवाद विरोधी इकाइयों के 80 से अधिक जवानों के मारे जाने की खबर है. बलोच विद्रोहियों के इस भीषण हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर आरोप लगाए हैं. हालांकि भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है.