कट्टरता और नफरत अपने पास रखो अंदरूनी मसले पर अनाप-शनाप बोल रहे थे जरदारी भारत ने दो लाइन में कर दिया सीधा

भारत ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने वाराणसी की मस्जिद सहित भारतीय मुस्लिम धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे हास्यास्पद और राजनीतिक हमला बताया. भारत ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान को उसके आंतरिक मामलों में दखल का कोई अधिकार नहीं है और उसे पहले अपने देश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के काले इतिहास को देखना चाहिए.

कट्टरता और नफरत अपने पास रखो अंदरूनी मसले पर अनाप-शनाप बोल रहे थे जरदारी भारत ने दो लाइन में कर दिया सीधा