जब भारत को दिशा चाहिए थी बंगाल ने रास्ता दिखाया PM मोदी का सुवेंदु अधिकारी को पत्र बताई 20 जून की अहमियत
पीएम मोदी ने पत्र में लिखा कि इस वर्ष अप्रैल-मई में, पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने एक ऐसा ऐतिहासिक चुनावी जनादेश दिया है जिसे देश में लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड मतदान के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं की भारी भागीदारी के दम पर बंगाल की जनता ने भाजपा को अपना बड़ा आशीर्वाद दिया है.