LAC पर शांति बिना संबंध मुमकिन नहीं नई दिल्ली में भारत-चीन की 36वीं WMCC बैठक में साफ संदेश

India China WMCC Meeting: भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय कार्य तंत्र यानी WMCC की 36वीं बैठक नई दिल्ली में हुई. बैठक में दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति की समीक्षा की और सीमा से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट एवं खुलकर चर्चा की. दोनों पक्षों ने माना कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता भारत-चीन संबंधों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है. LAC से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान और गलतफहमी से बचने के लिए राजनयिक तथा सैन्य माध्यमों का इस्तेमाल जारी रखने पर सहमति बनी. भारत ने सीमा-पार नदियों से जुड़े विशेषज्ञ तंत्र की अगली बैठक जल्द बुलाने और ऊपरी धारा की परियोजनाओं की तकनीकी जानकारी साझा करने पर जोर दिया.

LAC पर शांति बिना संबंध मुमकिन नहीं नई दिल्ली में भारत-चीन की 36वीं WMCC बैठक में साफ संदेश