जौनपुर के कल्याणपुर में सरकारी विद्यालय का भवन हुआ जर्जर तो मंदिर में चलने लगीं कक्षाएं सुरक्षा को देखते लिया गया फैसला

जौनपुर के कल्याणपुर में जर्जर सरकारी स्कूल भवन के कारण बच्चों की कक्षाएं मंदिर में लग रही हैं. सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर की इंचार्ज चंदा देवी ने बताया कि स्कूल का भवन जर्जर हो चुका है. पानी बहुत ज्यादा चूता था और बाहर के बारजे भी गिर चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरिया तक दिखाई दे रहा था. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी थी, इसलिए अधिकारियों को अवगत कराने के बाद बच्चों को मंदिर में लाकर पढ़ाई शुरू की गई. इंचार्ज ने बताया कि विद्यालय 26 मार्च से मंदिर में संचालित हो रहा है.

जौनपुर के कल्याणपुर में सरकारी विद्यालय का भवन हुआ जर्जर तो मंदिर में चलने लगीं कक्षाएं सुरक्षा को देखते लिया गया फैसला