माइक्रोफोन नहीं मिला तो यात्री को आया इतना गुस्सा तोड़ दिया फ्लाइट का इमरजेंसी एग्जिट ग्लास
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरे एक यात्री ने बुधवार की रात हंगामा कर दिया. फ्लाइट में माइक्रोफोन ढूंढ रहे यात्री को जब काफी देर तक उपकरण नहीं मिला तो उसने फ्लाइट का इमरजेंसी एग्जिट ग्लास तोड़ डाला. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अखिल अरविंद को भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(3) के तहत गिरफ्तार किया है.