लादेन और अलकायदा तो याद ही होगाUN में आतंकवाद पर भारत ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी
लादेन और अलकायदा तो याद ही होगाUN में आतंकवाद पर भारत ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा. भारत ने ओसामा बिन लादेन का उदाहरण देते हुए कहा कि अल-कायदा के बड़े आतंकी किसी दूर-दराज इलाके में नहीं, बल्कि आबादी वाले सुरक्षित ठिकानों में छिपे मिले हैं. ओसामा को 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी ऑपरेशन में मारा गया था. भारत ने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई के लिए सिर्फ आतंकियों पर नहीं, बल्कि उन्हें पनाह और संरक्षण देने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई जरूरी है.