मिटाने वाले मिट गए हमारे भाईचारे का धागा नहीं टूटाअफगानिस्तान के लिए UN में भारत की हुंकार

UNSC की अफगानिस्तान पर हुई बैठक में भारत ने वहां के राजनीतिक, मानवीय और सुरक्षा हालात पर अपनी बात रखी. भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते सदियों पुराने हैं. भारत अफगानिस्तान के सभी 34 प्रांतों में 500 से ज्यादा विकास परियोजनाओं के जरिए मदद कर रहा है. भारत ने स्वास्थ्य और टीकाकरण के लिए भी बड़ी सहायता भेजी है. हालिया अवधि में भारत ने बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 33 टन वैक्सीन और संबंधित सामग्री भेजी. भारत ने कहा कि अफगानिस्तान के मानवीय संकट से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता.

मिटाने वाले मिट गए हमारे भाईचारे का धागा नहीं टूटाअफगानिस्तान के लिए UN में भारत की हुंकार