गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा तालाब में डूबने से 6 छात्रों की मौत
गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा तालाब में डूबने से 6 छात्रों की मौत
तेलंगाना के पेड्डाकंजेरला गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. तालाब में डूबने से 6 छात्रों की मौत हो गई. मृतकों की उम्र 17 से 22 साल के बीच थी. स्थानीय लोगों ने सभी को तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और मंत्री सीताक्का ने घटना पर दुख जताया है. अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मदद और विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं.