IMD Today Weather: दिल्ली से पंजाब में कोहरे से थमेगी रफ्तार दक्षिण में बारिश का कहर 29 नवंबर को कहां कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: 29 नवंबर को देश के मौसम में अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-पंजाब और हरियाणा में सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है. इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है और वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो सकती है. दूसरी ओर दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल में कोहरे की चेतावनी है जबकि जम्मू-कश्मीर में 4 दिसंबर को मौसम बदल सकता है. जानिए यूपी, बिहार, राजस्थान और बाकी राज्यों में रविवार को कैसा रहेगा मौसम.

IMD Today Weather: दिल्ली से पंजाब में कोहरे से थमेगी रफ्तार दक्षिण में बारिश का कहर 29 नवंबर को कहां कैसा रहेगा मौसम