परिसीमन बिल: संजय राउत ने दी सुप्रिया सुले को राजनीति छोड़ने की सलाह राज ठाकरे बोले- यह सब शरद पवार का जंतर-मंतर
Delimitation Bill 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक पर महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. एनसीपी (एसपी) के विधेयक को समर्थन देने के फैसले ने विपक्षी खेमे में मतभेद उजागर कर दिए हैं. इस फैसले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत और मनसे चीफ राज ठाकरे ने शरद पवार और सुप्रिया सुले पर तीखा हमला बोला है.