टिल्लू ताजपुरिया गैंग का डागू महाराज गिरफ्तार अलीपुर फायरिंग मामले में था आरोपी
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के संदीप उर्फ डागू महाराज और उसके रिश्तेदार दीपक को गिरफ्तार किया है. काली स्कॉर्पियो से नरेला पहुंचे डागू को पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा. दोनों हीआरोपी अलीपुर फायरिंग केस में गिरफ्तार किए गए हैं. साथ ही पिस्टल, कारतूस और काली स्कॉर्पियो जब्त की गई है.