सड़क हादसे के बाद बुजुर्ग को थाने ले गई पुलिस 12 घंटे बाद मिला इलाज अब पैरालाइज्ड हैं शरद कदम

मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पुलिस की संवेदनशीलता और आपातकालीन व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. 73 वर्षीय शरद कदम को गाड़ी चलाते समय स्ट्रोक आ गया, जिससे उनकी कार एक मामूली हादसे का शिकार हो गई. आरोप है कि पुलिस ने स्ट्रोक की वजह से लड़खड़ाती आवाज को शराब का नशा समझ लिया और बुजुर्ग को अस्पताल भेजने के बजाय घंटों थाने में बैठाए रखा.

सड़क हादसे के बाद बुजुर्ग को थाने ले गई पुलिस 12 घंटे बाद मिला इलाज अब पैरालाइज्ड हैं शरद कदम